इंटरनेशनल डेस्क : रूस में एक बड़े विमान हादसे की खबर आ रही है। एक एएन-24 ट्विन टर्बोप्रॉप यात्री विमान क्रैश हो गया है, जिसमें क्रू मेंबर समेत लगभग 50 लोग सवार थे। यह विमान रूस के अमूर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जो चीन सीमा के पास स्थित है।
छह सदस्य और अन्य 44 यात्री थे सवार
आपको बता दें कि यह विमान ब्लागोवेशचेंस्क से टिंडा के बीच लगभग 570 किलोमीटर की उड़ान पर था। विमान में चालक दल के छह सदस्य और अन्य 44 यात्री सवार थे। विमान ने अपनी सामान्य उड़ान शुरू की थी, लेकिन अचानक एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से उसका संपर्क टूट गया।
An-24 crash site in Russia’s Far East seen from helicopter — social media footage
49 on board, including 5 children and 6 crew — no survivors reported
Malfunction or human error considered as possible causes https://t.co/pLMgFY7kBG pic.twitter.com/rU5VWLOnXH
— RT (@RT_com) July 24, 2025
पहले टूटा संपर्क फिर रडार से गायब
ATS से संपर्क टूटने के बाद विमान से कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। इसके बाद विमान के रडार पर भी उसकी स्थिति दिखाई नहीं दी। आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, विमान अपने गंतव्य से कई किलोमीटर पहले ही रडार से गायब हो गया था। इस घटना ने खोज और बचाव कार्य को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।
कठिन भौगोलिक स्थिति के कारण बचाव में देरी
जहां यह हादसा हुआ, वह क्षेत्र मुख्य रूप से बोरियल वन (टैगा) से घिरा हुआ है। ये घने जंगल और दुर्गम इलाके हैं, जो बचाव कार्य को काफी मुश्किल बना रहे हैं। इन इलाकों में हेलीकॉप्टरों और अन्य आपातकालीन उपकरणों का उपयोग करके बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कठिन भौगोलिक स्थिति के कारण बचाव में देरी हो रही है।
खोज और बचाव अभियान जारी
अभी तक की जानकारी के अनुसार, खोज और बचाव अभियान जारी है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, विमान के अवशेषों का पता चला है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए रूस की नागरिक उड्डयन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। यह घटना दुखद है और इस समय विमान में सवार लोगों के परिवारों के लिए यह बहुत कठिन समय है। दुर्घटना में जानमाल का नुकसान हुआ है, और बचाव दल हर संभव कोशिश कर रहा है।

