Site icon Dainik Savera Times

भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति, पुतिन ने स्वीकारा पीएम मोदी का निमंत्रण

Russian President Putin will visit India

Russian President Putin will visit India

नई दिल्ली/ मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और इस साल होने वाले वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह फैसला उस वक्त आया जब दोनों नेताओं ने सोमवार को टेलीफोन पर बातचीत की।

रूस-भारत रिश्तों पर फिर से भरोसा जताया
रूस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने भारत-रूस रणनीतिक संबंधों की मजबूती पर जोर दिया। पुतिन ने कहा कि “रूस-भारत के रिश्ते किसी बाहरी दबाव से प्रभावित नहीं होते और यह सभी क्षेत्रों में लगातार मजबूत हो रहे हैं।” प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति को वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया, जिसे पुतिन ने कृतज्ञतापूर्वक स्वीकार किया।

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन: रूस
इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। दोनों नेताओं ने भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Exit mobile version