Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

साक्षी मलिक का बड़ा दवा, बबीता फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह को हटाने के लिए रचा था षड्यंत्र

October 22, 2024

साक्षी मलिक का बड़ा दवा, बबीता फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह को हटाने के लिए रचा था षड्यंत्र

हरियाण। ओलंपियन साक्षी मलिक ने बीजेपी नेता बबीता फोगाट को लेकर बड़ा दावा किया है। साक्षी ने एक चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि बबीता फोगाट ने ही पहलवानों को बृजभूषण सिंह के खिलाफ उकसाया था, क्योंकि वह बृजभूषण को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से हटाकर खुद अध्यक्ष बनना चाहती थीं। साक्षी मलिक ने आगे कहा,’बबीता फोगाट ने कई पहलवानों के साथ एक बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने पहलवानों से कुश्ती महासंघ के अंदर छेड़छाड़ की घटनाओं सहित कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध करने की अपील की थी।

साक्षी से जब पूछा गया कि क्या उनके प्रोटेस्ट को कांग्रेस की तरफ से समर्थन मिल रहा था तो उन्होंने कहा,’यह गलत है। दो बीजेपी नेताओं बबीता फोगट और तीरथ राणा ने हमें हरियाणा में विरोध करने की अनुमति दिलाने में मदद की थी। बबीता फोगट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध करने के विचार के साथ हमसे संपर्क किया था, क्योंकि उनका अपना एजेंडा था। वह WFI अध्यक्ष बनना चाहती थीं। साक्षी ने बताया, विरोध पूरी तरह से बबीता फोगाट से प्रभावित नहीं था, हमने आंख मूंदकर उनका अनुसरण नहीं किया, लेकिन उनके सुझाव पर ही विरोध शुरू हुआ था। हम जानते थे कि महासंघ के अंदर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ जैसे गंभीर मुद्दे थे।

हमारा मानना था कि एक महिला के नेतृत्व से सकारात्मक बदलाव होंगे. खासकर बबीता फोगाट जैसी कोई महिला, जो एक खिलाड़ी भी है। बबीता फोगाट के बारे में बात करते हुए साक्षी मलिक ने कहा,’हमें लगा कि वह (बबीता) हमारे साथ विरोध प्रदर्शन में बैठेगी और साथी पहलवान के तौर पर गलत कामों के खिलाफ आवाज उठाएगी. वह हमारे संघर्षों को समझेगी। लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि वह हमारे साथ इतना बड़ा खेल खेलेगी।’ बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह पर पिछले साल कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ जांच की मांग को लेकर लंबे समय तक धरना दिया भी था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें