Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला जवान को सलाम: बच्चे को सीने में लगाकर ड्यूटी करती महिला सिपाही, जिसने भी देखा चौंक गया…. तस्वीरें हुईं वायरल

February 17, 2025

महिला जवान को सलाम: बच्चे को सीने में लगाकर ड्यूटी करती महिला सिपाही, जिसने भी देखा चौंक गया…. तस्वीरें हुईं वायरल

Railway Station Incident : हाल ही में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। इसके बावजूद, कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशन पर बनी रही। यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। इसके लिए सिपाही रीना यात्रियों को सतर्क कर रही हैं और अपने नवजात बच्चे को अपने सीने पर भी लगाकर नारीशक्ति का भी परिचय दे रही है।

महिला पुलिसकर्मी की तस्वीर वायरल हुई

इस भगदड़ के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रेलवे पुलिस बल (RPF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया। खासतौर पर प्लेटफॉर्म नंबर 16, जहां यह हादसा हुआ था, वहां सुरक्षा और सख्त कर दी गई। इसी बीच एक महिला पुलिसकर्मी, रीना, की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। रीना अपने एक साल के बच्चे को गोद में लिए हुए ड्यूटी पर तैनात थीं। भारी भीड़ और अफरा-तफरी के माहौल में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद की।

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सराहना

रीना की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने उनकी कर्तव्यपरायणता की सराहना की और कहा कि यह एक सशक्त महिला का उदाहरण है, जो अपने कर्तव्य और मातृत्व दोनों को निभा रही हैं। वहीं, कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि इतनी कठिन परिस्थिति में छोटे बच्चे को साथ लेकर ड्यूटी करना कितना सही है।

रेलवे प्रशासन ने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि आगे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके। रेलवे पुलिस बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर संभव कदम उठा रही हैं।

ये भी पढ़ें: Punjab News: तरनतारन में किसान नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें