Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shahi Jama Masjid Report : कोर्ट को सौंपी गई संभल शाही जामा मस्जिद की रिपोर्ट, हुआ ये बड़ा खुलासा

January 2, 2025

Shahi Jama Masjid Report : कोर्ट को सौंपी गई संभल शाही जामा मस्जिद की रिपोर्ट, हुआ ये बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश : संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के विवाद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले में एडवोकेट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने 45 पेज की रिपोर्ट कोर्ट कमिश्नर ने न्यायालय में पेश की है। सर्वे रिपोर्ट चंदौसी की अदालत में पेश की है। यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत की गई है। चलिए जानते है इस पूरी खबर को…

सर्वे में मिली महत्वपूर्ण जानकारी  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्वे रिपोर्ट में शाही जामा मस्जिद से संबंधित महत्वपूर्ण खुलासे किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मस्जिद के अंदर मंदिर होने के प्रमाण मिले हैं। सर्वे के दौरान साढ़े चार घंटे की वीडियोग्राफी की गई। पहले दिन 19 नवंबर को सर्वे में डेढ़ घंटे की वीडियोग्राफी की गई, जबकि दूसरे दिन तीन घंटे तक वीडियोग्राफी की गई। इस दौरान कुल मिलाकर 1200 फोटो खींची गईं।

मस्जिद में पाए गए हिंदू धर्म से जुड़े चिन्ह

आपको बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक मस्जिद के अंदर दो वट वृक्ष पाए गए हैं, जिन्हें हिंदू धर्म में पूजा जाता है। इसके अलावा, मस्जिद में एक कुआं भी पाया गया है, जिसका आधा हिस्सा मस्जिद के अंदर और आधा हिस्सा बाहर है। बाहर के हिस्से को ढंक दिया गया है, लेकिन अंदर का हिस्सा दिखाई देता है।

पुराने निर्माण में बदलाव और मंदिर से जुड़े सबूत

वहीं सूत्रों के अनुसार सर्वे के दौरान 50 से अधिक फूलों के निशान पाए गए। इसके अलावा, मस्जिद के गुम्बद का हिस्सा प्लेन कर दिया गया था। पुराने निर्माण में बदलाव और नए निर्माण के सबूत भी मिले हैं। साथ ही, मंदिर के शेप पर प्लास्टर लगाकर उसे पेंट कर दिया गया है। मस्जिद में मौजूद बड़े गुम्बद पर एक झुमूर को तार से बांधकर एक चेन से लटकाया गया है, जो आमतौर पर मंदिरों में घंटी बजाने के लिए इस्तेमाल होता है। इस सर्वे रिपोर्ट से यह साफ है कि शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के विवाद में नए तथ्य सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें