Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sanju Samson ने लगाया ऐसा छक्का, स्टेडियम में बैठी महिला दर्शक के मुँह पे लगी बॉल, रोते फैन से संजू ने लाइव मैच में मांगी माफी

November 16, 2024

Sanju Samson ने लगाया ऐसा छक्का, स्टेडियम में बैठी महिला दर्शक के मुँह पे लगी बॉल, रोते फैन से संजू ने लाइव मैच में मांगी माफी

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला अजीबोगरीब अंदाज से पूरी साउथ अफ्रीका सीरीज में चला है। या तो वह डक पर आउट हुए हैं या उन्होंने शतक जड़ा है। चौथे टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सैमसन ने 56 गेंदों का सामना कर नाबाद 109 रन बनाए। उन्होंने जमकर चौके-छक्कों की बारिश की। सैमसन ने अपनी इनिंग्स में 6 चौके और 9 छक्के उड़ाए। वहीं इस पारी के दौरान संजू सैमसन ने एक मॉन्स्टर सिक्स जड़ा। गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी। ऐसे में टिप्पा खाकर बॉल सीधा एक महिला के मुंह पर लगी, जिसकी वजह से वह रोने लगी और दर्द से कराहने लगी। बॉल लगने की वजह से लड़की फूट फूट क्र रोने लगी। फिर किसी ने उस महिला फैन के गालों पर बर्फ लगाने को दी। महिला के गेंद लगने के बाद संजू सैमसन भी थोड़ा डर से गए थे। उनका चेहरा देखकर लग रहा था कि उन्हें काफी ज्यादा अफसोस हो रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें