Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘दादी जैसा हश्र होगा’, धमकियों के बीच राहुल गांधी ने जताया खतरा… कोर्ट में याचिका दायर

August 13, 2025

‘दादी जैसा हश्र होगा’, धमकियों के बीच राहुल गांधी ने जताया खतरा… कोर्ट में याचिका दायर

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुणे की एक अदालत में याचिका दाखिल कर कहा है कि उन्हें जान का खतरा है। यह याचिका उनके वकील मिलिंद पवार ने दाखिल की है। यह मामला स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी से जुड़ा है, जिस पर उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस चल रहा है।

दादी जैसा होगा अंजाम

राहुल गांधी की ओर से कोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में उन्होंने चुनाव में कथित “वोट चोरी” को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिससे उनकी जान को खतरा और बढ़ गया है। वकील ने बताया कि कई बीजेपी नेताओं ने गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए हैं। उदाहरण के तौर पर बीजेपी नेता आर.एन. बिट्टू ने उन्हें “आतंकवादी” कहा है और एक अन्य नेता तरविंदर मारवाह ने उन्हें धमकी देते हुए कहा है कि “अगर उन्होंने अच्छा व्यवहार नहीं किया, तो उनका अंजाम भी उनकी दादी जैसा होगा।”

सुरक्षा को लेकर कदम उठाने की अपील

इसके अलावा, राहुल गांधी के वकील ने यह भी कहा कि इस मामले के शिकायतकर्ता सत्याकि सावरकर और गोडसे परिवार से जुड़े हुए हैं, और ऐसी आशंका है कि वे अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। याचिका में लिखा गया है कि मौजूदा राजनीतिक माहौल, शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, और सावरकर की विचारधारा से जुड़े लोगों की गतिविधियों को देखते हुए यह डर वाजिब है कि राहुल गांधी को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। इसलिए अदालत से सुरक्षा को लेकर कदम उठाने की अपील की गई है। अदालत ने इस याचिका को रिकॉर्ड में ले लिया है और मामले की सुनवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें