Site icon Dainik Savera Times

स्कूली छात्राओं ने पीएम मोदी को मिठाई खिलाकर बांधी राखी, देखें VIDEO

PM Narendra Modi on Raksha Bandhan : आज पूरा देश रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही प्यार और उल्लास के साथ मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूल के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने बच्चों से राखी भी बंधवाई और उनसे बात भी की। इस दौरान वे बहुत खुश नजर आए। राकी से पीए मोदी की कलाई भर गई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए देशवासियों को भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

 

इस दौरान बच्चे और पीएम मोदी काफी खुश नजर आए, पीएम का बच्चों के साथ बिताए खूबसूरत पलों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक बच्ची ने पीएम मोदी को बहुत ही खास राखी बांधी। इस राखी में एक विशेष संदेश के साथ एक तस्वीर भी थी। दरअसल, इस राखी में पीएम मोदी की दिवंगत मां की तस्वीर थी और उसमें ‘एक पेड़ मां के नाम’ संदेश लिखा हुआ था।

Exit mobile version