Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में बदला स्कूलों का समय, जानिए आज से कब खुलेंगे स्कूल

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ठंड और घने कोहरे के चलते बच्चों के स्कूलों के समय में बदलाव किया था। वहीं बच्चों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े इस लिए मौसम को देखते हुए फिर से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। घने कोहरे और ठंड से कुछ राहत के बाद स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9 बजे कर दिया गया है। यह आदेश आज, 23 ​​जनवरी से प्राइमरी स्कूल में लागू होंगे, जबकि छुट्टी दोपहर 3 बजे होगी। गौरतलब है कि कोहरे के चलते शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक कर दिया था।

Exit mobile version