Site icon Dainik Savera Times

सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी, मां चरण कौर ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर किलकारी गूंज उठी है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी अपने चाहने वालों के साथ की।

जिस दौरान उन्होंने एक तस्वीर सांझा करते हुए लिखा शुभदीप के चाहने वाले लाखों लोग है उनकी दुआओ और प्रार्थना से आज वाहगुरु जी ने हमारी झोली में शुभ का छोटा भाई दिया है। इसी के साथ आपको बताते चले कि चरण कौर ने बठिंडा के जिंदल अस्पताल में दिया बेटे को जन्म। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने इसी के साथ यह भी बताया कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ है।

Exit mobile version