Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘गूगल मैप’ से रास्ता देखना पड़ा भारी…15 फुट गहरे कुएं में गिरी कार, फिर हुआ बड़ा चमत्कार

October 12, 2024

‘गूगल मैप’ से रास्ता देखना पड़ा भारी…15 फुट गहरे कुएं में गिरी कार, फिर हुआ बड़ा चमत्कार

कोच्चि : केरल में कोच्चि जिले के पट्टीमैटम के पास एक दंपति की कार 15 फुट गहरे कुएं में गिर गई, हालांकि हादसे में चमत्कारिक ढंग से वे बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी हैं। पट्टीमैटम अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क पर एक गड्ढा था लेकिन दंपति को उसके बारे में पता नहीं था। जब कार वहां से गुजरी तो उन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कार पास दुकान की जा टकराई और फिर करीब के कुएं में गिर गई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे के बाद यह हादसा हुआ। अधिकारी ने बताया, कि ‘कार की रफ्तार तेज रही होगी और दंपति शायद ‘गूगल मैप’ का इस्तेमाल कर रहे थे क्योंकि जब कार को कुएं से बाहर निकाला गया तो उनके फोन पर ‘गूगल मैप’ ऐप चल रहा था।’’

उन्होंने बताया कि चूंकि कुएं में पानी कम था इसलिए दंपति कार के पिछले दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकल पाए तथा मदद पहुंचने तक वे कुएं के अंदर ही खड़े रहे। अधिकारी ने बताया, कि ‘अगर कुआं पानी से भरा होता तो स्थिति अलग हो सकती थी।’’ उन्होंने बताया कि कुएं के अंदर सीढ़ी लगाकर दंपति को बाहर निकाला गया। दंपति को मामूली खरोंच आई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें