Site icon Dainik Savera Times

PM Modi की रैली से पहले Jalandhar में लागू हुई धारा 144, कल 9 घंटे के लिए नो-फ्लाई जोन घाेषित

जालंधर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शुक्रवार को जालंधर में चुनावी रैली के लिए पहुंच रहे हैं। इसके चलते जालंधर प्रशासन की ओर से पूरे शहर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। ये आदेश एडीसी जालंधर डॉ. अमित महाजन ने जारी किया हैं। डॉ. अमित महाजन ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिसके आधार पर जिले में किसी भी तरह की उड़ने वाली वस्तुओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जिसमें सिविल रिमोट, पायलट एयरक्राफ्ट सिस्टम, ड्रोन, हेलीकॉप्टर (प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर को छोड़कर), वीवीआईपी हेलीकॉप्टर और विमान आदि की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये आदेश कल (24 मई) दोपहर करीब 1 बजे से रात करीब 9 बजे तक लागू रहेंगे।

पीएम के दौरे से पहले कई जगहों से रूट किया गया डायवर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को लेकर लुधियाना, जालंधर और फगवाड़ा पुलिस ने अलग-अलग जगहों से रूट डायवर्ट किया है। पुलिस ने अमृतसर से लुधियाना, लुधियाना से अमृतसर और लुधियाना से हिमाचल प्रदेश और पठानकोट जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान जारी किया है। सुरक्षा कारणों से यह डायवर्जन दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगा। वहीं, पीएम के चुनाव प्रचार को लेकर जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version