Site icon Dainik Savera Times

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबीः बीजापुर में 10 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों बड़ी कामयाबी मिली है। इस मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली को मार गिराया है। यह मुठभेड़ जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई है। मॉनसून के सीजन में सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान को तेज कर दिया है। सुरक्षाबल के जवानों को सूचना मिली थी कि नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सली एकत्रित हैं जिसके बाद जवानों ने ऑपरेशन की शुरुआत की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मारा गया नक्सली सोढ़ी कन्ना था। वह नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी में स्नाइपर यानी दूर से गोली मारने में माहिर था। सोढ़ी कन्ना छत्तीसगढ़ के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के किस्टारम गांव का रहने वाला था।

10 लाख रुपये का इनामी नक्सली था सोढ़ी कन्ना

सरकार ने सोढ़ी कन्ना पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, क्योंकि वह कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा था। वह लंबे समय से पुलिस और सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में शामिल था।

सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता

इस मुठभेड़ को सुरक्षाबलों ने एक बड़ी जीत माना है। सोढ़ी कन्ना की मौत से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वह न केवल कई वारदातों में शामिल था, बल्कि नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।

Exit mobile version