Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में शोक की लहर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का हुआ निधन, पटियाला के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Senior Congress Leader Passed Away

Senior Congress Leader Passed Away: पटियाला: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नाभा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रजनीश मित्तल शैंटी का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही नाभा समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

-पटियाला के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

मिली जानकारी के अनुसार, रजनीश मित्तल शैंटी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज पटियाला के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शैंटी नाभा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके थे और फिलहाल पार्षद के रूप में जनसेवा में जुटे हुए थे। उनके काम और व्यवहार से नाभा की जनता में उनका विशेष स्थान था।

-नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें समर्पित और जनसेवी नेता बताते हुए श्रद्धांजलि दी। रजनीश मित्तल शैंटी के निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके निधन से न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी एक खालीपन आ गया है, जिसे भरना कठिन होगा।

-आज शाम होगा अंतिम संस्कार

उनका अंतिम संस्कार आज शाम उनके पैतृक स्थान नाभा में किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों, राजनीतिक नेताओं और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Exit mobile version