Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi illegal Bangladeshis : 10 साल से करा रहा था अवैध घुसपैठ… बांग्लादेशियों को भारत में बसाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

May 3, 2025

Delhi illegal Bangladeshis : 10 साल से करा रहा था अवैध घुसपैठ… बांग्लादेशियों को भारत में बसाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

नेशनल डेस्क : देशभर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत दिल्ली पुलिस और अजमेर पुलिस ने हाल ही में बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया। यह कार्रवाई अवैध घुसपैठ के नेटवर्क को तोड़ने और सुरक्षा को बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्रवाई के तहत दिल्ली पुलिस के हाथ 40 से ज्यादा बांग्लादेखी हाथ लगे है। आइए जानते है इस खबर को विस्तरा से…

40 से ज्यादा बांग्लादेशी गिरफ्तार

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने साउथ ईस्ट जिले में एक बड़े ऑपरेशन के तहत एक मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया, जो पिछले 10 सालों से बांग्लादेशियों को अवैध रूप से भारत में लाकर बसाने का काम कर रहा था। इसके अलावा पुलिस ने 40 से ज्यादा अवैध बांग्लादेशियों को भी गिरफ्तार किया। दरअसल, इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड बांग्लादेश से लोगों को भारत में लाकर बसाने के लिए भारी रकम लेता था। पुलिस अब यह जांच रही है कि इस आरोपी ने अब तक कितने लोगों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराया। पुलिस के अनुसार, ये नेटवर्क पूरे दिल्ली क्षेत्र में फैल चुका था और अब कार्रवाई की जा रही है ताकि और भी अपराधियों को पकड़कर इस अवैध घुसपैठ के नेटवर्क को खत्म किया जा सके।

अजमेर में 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार

इसके साथ ही अजमेर पुलिस ने भी अवैध रूप से रह रहे 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अजमेर में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत 2151 दस्तावेजों की जांच की गई, जिसके बाद ये गिरफ्तारी हुई। अजमेर पुलिस की एसपी वंदिता राणा ने बताया कि यह कार्रवाई शहर के विभिन्न इलाकों में चलाए जा रहे सघन जांच अभियान का हिस्सा थी।पुलिस ने विभिन्न स्थानों जैसे होटल, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, ईंट भट्टों, कारखानों, कच्ची बस्तियों, और दरगाह क्षेत्र में जांच की और इस दौरान छह बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से रह रहे होने के आरोप में हिरासत में लिया। इन गिरफ्तारियों में से चार दरगाह इलाके से और दो सरवाड़ से पकड़े गए।

सख्त कार्रवाई और आगे की रणनीति

इन दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने अवैध घुसपैठ और नागरिकता कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस और अजमेर पुलिस दोनों ही इस मामले में पूछताछ और जांच कर रही हैं। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध नेटवर्क के माध्यम से और कितने बांग्लादेशी नागरिक भारत में घुसे हैं और उन्हें कैसे पकड़ा जा सकता है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियानों का मुख्य उद्देश्य भारत की सुरक्षा को बनाए रखना और अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करना है।यह कार्रवाइयां दिखाती हैं कि भारत सरकार और पुलिस अवैध घुसपैठ और संविधानिक उल्लंघन के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। इन कार्रवाइयों से यह भी संदेश मिलता है कि किसी भी प्रकार की अवैध घुसपैठ को लेकर अब कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें