Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi में Sex रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिलीं 23 लड़कियां… 7 गिरफ्तार

March 23, 2025

Delhi में Sex रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिलीं 23 लड़कियां… 7 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में बड़े देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना मिलने के आधार पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यहां से 23 लड़कियां को रेस्क्यू किया है। इनमें तीन नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। वहीं, सात दलालों को गिरफ्तार किया गया है। यह छापेमारी 20 मार्च 2025 को की गई थी।

कैसे हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा?

पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि पहाड़गंज के कुछ होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इसमें लड़कियों को पश्चिम बंगाल, नेपाल और अन्य राज्यों से लाकर फंसाया जा रहा था। इस सूचना के बाद, पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई। इस टीम का नेतृत्व महिला एसआई किरण सेठी और एसआई वरुण ने किया। पुलिस टीम ने सबसे पहले इलाके की निगरानी शुरू की।

पुलिस ने कैसे की कार्रवाई?

पुलिस ने संदिग्ध होटलों पर नजर रखी। लड़कियों को स्कूटी से लाकर होटलों तक पहुंचाया जा रहा था। पुलिस ने डमी ग्राहक (Decoy Customer) भेजे, जिससे पुष्टि हुई कि वहां सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद, पुलिस ने छापा मारने की योजना बनाई।

छापेमारी के दौरान क्या हुआ?

20 मार्च 2025 को पुलिस टीम ने गॉड इन होटल और होटल मिनी पैलेस समेत कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 23 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। इनमें से 10 लड़कियां नेपाल की थीं। 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 7 मोबाइल फोन और 2 स्कूटी जब्त की गईं।

आरोपियों पर कौन-कौन से केस दर्ज हुए?

गिरफ्तार आरोपियों पर आईटीपी एक्ट (Immoral Traffic Prevention Act) की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लड़कियों को महिला पुनर्वास केंद्र भेज गया

पुलिस ने सभी छुड़ाई गई लड़कियों को महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया है। उनके परिवारों से संपर्क किया जा रहा है ताकि वे सुरक्षित अपने घर लौट सकें।

जांच अभी जारी है

पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है ताकि इस अवैध धंधे को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें