Site icon Dainik Savera Times

अली नंगल गांव में छाया सन्नाटा…जब हार्ट अटैक से हुई सगे भाइयों की मौत, परिवार का राे-राेकर बुरा हाल

गुरदासपुर (अवतार सिंह) : डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र के गांव अली नंगल में उस समय माहौल गमगीन हो गया जब दो सगे भाइयों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक भाइयों के चचेरे भाई और रिश्तेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि रतन सिंह का बेटा बलजिंदर सिंह (42) अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेतों में काम कर रहा था, जिसे अचानक घबराहट महसूस हुई, इसलिए उसे तुरंत बटाला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि जब उनकी मौत की खबर उनके बड़े भाई सुखविंदर सिंह को दी गई, जो लुधियाना में एक निजी कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करते हैं, तो उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा गया, जाे अपने भाई की मौत का दर्द बर्दाश्त नहीं कर सके। कंपनी के अधिकारियों द्वारा उसे चंडीगढ़ भी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।

आज जब दोनों भाइयों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लाया गया, ताे रिश्तेदारों और परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल था और वहीं दोनों भाइयों के शवों को एक ही चिता पर जलाकर अग्नि को समर्पित कर दिया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में रिश्तेदारों और दोस्तों ने सुखविंदर सिंह और बलजिंदर सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने कंपनी के अधिकारियों से मांग की है कि मृतक के परिवार के सदस्यों को कंपनी में नौकरी दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

Exit mobile version