Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

शर्मनाक: चार युवकों ने एक व्यक्ति को बनाया हवस का शिकार

February 9, 2023

शर्मनाक: चार युवकों ने एक व्यक्ति को बनाया हवस का शिकार

जालंधर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां चार युवकों ने एक व्यक्ति को अपनी हवस का शिकार बनाया। यह मामला रामामंडी के एक पैलेस का है। जहां पैलेस में काम करने वाले चार युवकों ने हिमाचल के एक व्यक्ति के साथ कुकर्म किया। पुलिस थाना रामामंडी ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति चार दिन पहले ही जालंधर के पैलेस में आया था। वह पहले चंडीगढ़ के पास किसी रेस्टोरेंट में कुकिंग का काम करता था। ज्यादा पैसों का ऑफर मिलने पर वह यहां चला आया और फिलहाल वह पैलेस में ही रह रहा था।

नशे में धुत चारों युवकों ने पीड़ित को नशीला पदार्थ खिला आकर उसके साथ कुकर्म किया। जब पीड़ित को होश आया तो उसने अपने साथ गलत हुआ देख शिकायत करने थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें