Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shehzad Poonawalla ने Rahul Gandhi की वियतनाम यात्रा पर कसा तंज, कहा- ‘Harish Rawat ने खोल दी पोल’

January 7, 2025

Shehzad Poonawalla ने Rahul Gandhi की वियतनाम यात्रा पर कसा तंज, कहा- ‘Harish Rawat ने खोल दी पोल’

Shehzad Poonawalla : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) के राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की वियतनाम (Vietnam) यात्रा को लेकर दिए बयान पर तंज कसा है। शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हरीश रावत (Harish Rawat) का एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने वीडियो बयान को भी शेयर किया। शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने राहुल गांधी की पोल खोल दी। हमने पहले ही कहा था कि राहुल गांधी के लिए एलओपी मतलब लीडर ऑफ अपोजिशन नहीं लीडर ऑफ पर्यटन और लीडर ऑफ पार्टी है।

उन्होंने कहा कि जब डॉ. मनमोहन सिंह के लिए देश शोक मना रहा था, तब राहुल गांधी वियतनाम विश्रम करने गए थे। हरीश रावत (Harish Rawat) ने कह दिया कि राहुल गांधी वियतनाम विश्रम करने गए थे, लेकिन उन्होंने तुरंत कहा कि नहीं-नहीं विश्रम करने नहीं वियतनाम (Vietnam) के आर्थिक मॉडल का अध्ययन करने के लिए गए थे। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने खुद अपने सात दिन के कार्यक्रम रद्द किए थे। तो क्या राहुल गांधी के लिए वियतनाम (Vietnam) के आर्थिक मॉडल का अध्ययन करना कांग्रेस के कार्यक्रमों से ज्यादा जरूरी था। क्या राजकीय शोक से ज्यादा जरूरी था? भाजपा और भाजपा शासित राज्यों ने भी अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। क्योंकि हम सम्मान करते हैं। राहुल गांधी और उनके परिवार ने सम्मान पर सियासत की।

कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह के अस्थि विसजर्न में भी शामिल नहीं हुए। राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ना ही अखंड पाठ में शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जीते जी डॉ. मनमोहन सिंह बहुत अपमान किया। डॉ. मनमोहन सिंह को इतना परेशान कर दिया था कि वो इस्तीफा देने की ताक पर आ गए थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. मनमोहन सिंह को भारत रत्न से वंचित रखा, लेकिन अपने परिवार के लोगों को जीते जी दे दिया। कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और नरसिम्हा राव को कभी सम्मान देने का काम नहीं किया। शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने एक्स पर हरीश रावत का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो कह रहे हैं कि यदि राहुल गांधी वियतनाम विश्रम करने चले गए, मैं समझता हूं कि वह विश्रम करने नहीं गए, वियतनाम के आर्थकि मॉडल का अध्ययन करने के लिए गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें