नेशनल डेस्क। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एक दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे। जिसके बाद बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पीपराकोठी में आयोजित ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जहां किसानों को कृषि से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी, वहीं आगामी बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर एनडीए की भारी जीत का दावा भी किया।
#WATCH | East Champaran: On the upcoming Bihar elections, Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan says, “The NDA will form the government in Bihar… In 2026, NDA will break all records and form the government…” pic.twitter.com/D20pwfiJPr
— ANI (@ANI) June 2, 2025
चौहान ने कहा, बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। 2026 में सारे रिकॉर्ड टूटेंगे और एनडीए ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए पर लगातार बना हुआ है और बिहार की तरक्की का रास्ता एनडीए ही है।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का उद्देश्य भारतीय कृषि को डिजिटल समाधान, टिकाऊ कृषि पद्धतियों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से आधुनिक बनाना है। सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती, ड्रिप और फव्वारा सिंचाई जैसे टिकाऊ उपायों को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि किसानों की आय बढ़ सके और खेती अधिक लाभकारी बने। यह राष्ट्रव्यापी अभियान कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे देशभर के किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिल सकेगा।

