Site icon Dainik Savera Times

अगर शादी हुई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा… सोनम ने मां को दी थी चेतावनी, राजा हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे

Raja Raghuvanshi murder case

नेशनल डेस्क: इंदौर में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कई बड़े खुलासे करते हुए बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने शादी से पहले ही अपनी मां को चेतावनी दी थी कि अगर यह शादी हुई तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। इसके बावजूद सोनम की मां ने उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया और उसका अफेयर छिपा लिया।

अफेयर की बात को छिपाया
विपिन का दावा है कि सोनम का एक प्रेमी था- राज कुशवाह, जिसकी जानकारी उसकी मां को थी। अगर सोनम के पिता को यह बात पता चलती, तो वे राज को नौकरी से निकाल देते, इसलिए उसकी मां ने सबकुछ छिपा लिया।

सोनम की कुंडली में भारी मंगल दोष था
शादी के तीन दिन बाद ही राजा और सोनम एक दूसरी शादी में शामिल हुए थे, जहां राजा ने परिवार से कहा कि सोनम उससे बात नहीं कर रही और मोबाइल में व्यस्त रहती है। राजा का यह व्यवहार देखकर परिवार ने समझाया कि नई शादी है, वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि विपिन ने सोनम के ‘मंगल दोष’ को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक, सोनम को अपने कुंडली में भारी मंगल दोष था और वह मानती थी कि राजा की मौत से यह दोष खत्म हो जाएगा।

सोनम ने पहले ही बना ली थी हत्या की योजना 
विपिन ने कहा कि सोनम ने पहले से ही राजा की हत्या की योजना बना रखी थी, ताकि वह विधवा बनकर अपने प्रेमी राज से शादी कर सके और किसी को शक न हो। अब पुलिस इन दावों की गहराई से जांच कर रही है और संभावना है कि सोनम की मां से भी पूछताछ हो सकती है।

Exit mobile version