Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री अमरनाथ यात्रा: मनोज सिन्हा ने 4,603 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

June 28, 2024

श्री अमरनाथ यात्रा: मनोज सिन्हा ने 4,603 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी


जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार सुबह भगवती नगर स्थित यात्री निवास आधार शिविर से श्री अमरनाथ यात्र के लिए 4,603 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिन्हा ने पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद पहले जत्थे को रवाना किया। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, बाबा अमरनाथ जी का आशीर्वाद सभी के जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लाए।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ 231 हल्के और भारी वाहनों के काफिले में 4,603 यात्रियों के पहले जत्थे को भगवती नगर जम्मू आधार शिविर से पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना किया गया।


स अवसर पर प्रख्यात आध्यात्मिक नेता, धार्मिक संगठनों के प्रमुख, जनप्रतिनिधि, नागरिक प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- विधान परिषद चुनाव: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सहित NDA के सभी उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें