Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह के सर्वे के फैसले पर रोक लगाने से किया इनकार

December 15, 2023

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह के सर्वे के फैसले पर रोक लगाने से किया इनकार

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर को सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह परिसर के कोर्ट सर्वे के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। गुरुवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में फैसला सुनाया था। कोर्ट ने श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि विवाद में विवादित परिसर का सर्वे करने का आदेश दे दिया था। इसके लिए तीन कमिश्‍नर भी नियुक्‍त किए गए हैं। इसी संदर्भ में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह हाईकोर्ट के सर्वे के आदेश पर कोई रोक नहीं लगा सकता। हां, सर्वे में अगर कुछ बातें निकलकर आती हैं तो फिर उसपर विचार किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें