IND vs ENG: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल इस समय इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने इस सीरीज में रन बरसाए हैं और विरोधी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। वहीं, चौथा टेस्ट मैच जारी है और शुभमन गिल ने इस मैच में भी शानदार शतक जड़ दिया है। वह 101 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं। यह इस टेस्ट सीरीज में उनका चौथा शतक है।
टेस्ट सीरीज में पूरे किए 700+ रन
शुभमन गिल ने इस सीरीज में अब तक कुल 715 रन बना लिए हैं। वह अब सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं जिन्होंने किसी एक टेस्ट सीरीज में 700 से ज़्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर ने 1978/79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में 732 रन बनाए थे। गावस्कर और गिल के अलावा कोई और भारतीय कप्तान यह कारनामा नहीं कर सका है।
Leading with class & upmost flair! 💯🔥
Indian skipper #ShubmanGill brings up his fourth century of the series and perhaps his most vital one yet! 🙌🏻#ENGvIND 👉 4th TEST, DAY 5 | LIVE NOW on JioHotstar 👉 https://t.co/m1KUufwZKH pic.twitter.com/yotJcEbOV0
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 27, 2025
गिल ने ब्रैडमैन और गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी की
दुनिया के दो महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर ने एक टेस्ट सीरीज में कप्तान के तौर पर चार-चार शतक लगाए थे। ब्रैडमैन ने यह रिकॉर्ड 1947/48 की ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बनाया था। गावस्कर ने 1978/79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा किया था। अब शुभमन गिल ने भी इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बतौर कप्तान चार शतक जड़ दिए हैं।

कैसा रहा गिल का प्रदर्शन
शुभमन गिल ने इस सीरीज में लगातार बेहतरीन पारियां खेली हैं। जैसे पहले टेस्ट में उन्होंने 147 रन बनाए। दूसरे टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 269 रन, दूसरी पारी में 161 रन की धमाकेदार पारियां खेलीं। इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने दूसरा टेस्ट 336 रनों से जीत लिया। अब चौथे टेस्ट में भी वह शतक ठोक चुके हैं और नाबाद हैं।
कप्तान के रूप में छाये शुभमन गिल
शुभमन गिल ने न केवल कप्तानी में दम दिखाया है, बल्कि बल्ले से भी इतिहास रच दिया है। वह अब भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने लगे हैं, खासकर जब बात इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज की हो।