Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sidhu Moosewala के पिता बलकौर सिंह ने अपने छाेटे बेटे का रखा ये नाम

March 19, 2024

Sidhu Moosewala के पिता बलकौर सिंह ने अपने छाेटे बेटे का रखा ये नाम

मानसा : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। उनके पिता ने बलकौर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी अपने चाहने वालों के साथ साझी की हैं। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपने छाेटे बेटे का नाम शुभदीप सिंह रखा हैं, जिसकी जानकारी उन्हाेंने दी हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि मेरे बेटे का नाम शुभदीप सिंह होगा, क्योंकि यह मेरा शुभदीप सिंह है। 2024 के चुनाव को लेकर बलकौर सिंह ने कहा कि मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ी तो मैं चुनाव लड़ूंगा। मैं संसद में अपनी आवाज उठाना चाहता हूं।’

बता दें, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने शनिवार की सुबह यह जानकारी शेयर की कि वो एक बच्चे के पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी चरण ने एक बेटे को जन्म दिया है। बलकौर ने इंस्टाग्राम पर बच्चे को गोद में लेकर फोटो शेयर की और पंजाबी में लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।’

साथा ही आपको बता दें, चरण कौर ने बठिंडा के जिंदल अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने इसी के साथ यह भी बताया कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ है।

सिद्धू मूसेवाला की साल 2022 में हत्या कर दी गई थी

बता दें, 28 साल के सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मनसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उन पर 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग किए थें। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मनसा से चुनाव लड़ा था, लेकिन आप के विजय सिंगला से वह हार गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें