Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sidhu Moosewala की पहली बरसी, माता-पिता की आंखों में आ गए आंसू, देखे भावुक कर देने वाली तस्वीरें

March 19, 2023

Sidhu Moosewala की पहली बरसी, माता-पिता की आंखों में आ गए आंसू, देखे भावुक कर देने वाली तस्वीरें

मानसा : पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की आज पहली बरसी मानसा के सिरसा राेड पर आयाेजित की गई हैं। इस दौरान हजारों लोग यहां पर पहुंच रहे हैं। इस मौके पर सिद्धू मूसेवाला का एक प्रतिमा बनाई गई हैं, जिसे उनके पिता बलकौर सिंह ने चूमा और मूंछाें काे ताव दिया। सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा को 5911 ट्रैक्टर पर दर्शन के लिए रखा गया हैं। इस के साथ ही पंडाल में सिद्धू मूसे वाला की लास्ट राइड थार काे भी वहां पर रखा गया हैं। थार में गोलियों के निशान उस समय के हालात बयां कर रहे हैं। पंजाब में मौहाल तानवपूर्ण हाेने के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहली बरसी पर यहां पर दूर-दूर से लाेग आ रहे हैं।

बरसी से पहले सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि लोग सिद्धू की बरसी पर न पहुंचे, इसके लिए पंजाब का माहौल खराब किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें। बलकौर सिंह ने प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने वाली जत्थेबंदियों और नेताओं से अपील की है कि सिद्धू की बरसी पर आने वाले लोगों को न रोके।

सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कल फेसबुक पेज पर पाेस्ट पाकर लिखा हैं की हमारे प्यारे और हमारे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला जी की पहली पुण्यतिथि 19 मार्च को नई अनाज मंडी मनसा में मनाई जाएगी। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में पुण्यतिथि पर पहुंचे ताकि यह आवाज इस मूक सरकार के कानों तक पहुंचे जो हमारे भाई और उनके बच्चों के माता-पिता को न्याय दिलाने में विफल रही है। आइए इस नृशंस हत्याकांड का न्याय दिलाएं, आइए हम सब मिलकर अपने भाई के लिए लड़ें और गर्व के साथ मनसा पहुंचे।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें