Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिक्किम सरकार एक से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को देगी इनाम

January 22, 2023

सिक्किम सरकार एक से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को देगी इनाम

नई दिल्ली: भारत के सबसे कम आबादी वाले राज्य सिक्किम ने अपनी आबादी बढ़ाने का एक अनोखा तरीका निकाला है। घटती प्रजनन दर का सामना करते हुए, राज्य ने दो या अधिक बच्चों को जन्म देने वाली महिला सरकारी कर्मचारियों को इनाम देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने महिला सरकारी कर्मचारियों को एक विशेष वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया है, यदि वे दूसरे बच्चे को जन्म देती हैं। वहीं अगर दो ऐसे अधिक बच्चे को जन्म देती हैं तो 2 वेतन वृद्धि की जाएगी।

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार की 14 नवंबर, 2021 की घोषणा के एक साल बाद यह घोषणा की गई कि सरकारी सेवा में महिलाएं 365 दिनों के मातृत्व अवकाश की हकदार होंगी, जबकि पिता बनने पर 30 दिनों के पितृत्व अवकाश का लाभ उठा सकते हैं।

तमांग ने कहा, “हमें स्थानीय लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहन के साथ घटती प्रजनन दर को रोकने की आवश्यकता है। सिक्किम की प्रजनन दर ने हाल के वर्षों में प्रति महिला एक बच्चे की सबसे कम वृद्धि दर दर्ज की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें