
नेशनल डेस्क: पूर्वोत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बिगड़ गया है। मंगलवार को असम के कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसी बीच मौसम विभाग ने सिक्किम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
सिक्किम में तेज बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती दबाव (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) की वजह से सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। 20 से 26 मई तक सिक्किम के सभी जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। 26 मई तक तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
बाढ़ आने की आशंका, भूस्खलन का खतरा
बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ आने की आशंका है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो सकता है। यात्रा और रोजमर्रा की गतिविधियों में बाधा आने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ज़रूरत न होने पर बाहर न निकलने की सलाह दी है।
असम में मंगलवार को तेज बारिश
असम में पहले से ही तेज बारिश शुरू हो चुकी है। मंगलवार को गुवाहाटी और श्रीभूमि जिले के कई हिस्सों में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। सड़कों पर जलभराव हो गया है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि: कर्नाटक, कोंकण, गोवा और केरल में भी 20 से 26 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है। केरलमें अगले 4-5 दिनों में मानसून के आगमन के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल बन सकता है।
क्या करें
प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों के किनारे न जाएं।
सफर से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। भूस्खलन संभावित इलाकों में सावधानी बरतें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...