बिजनेस डेस्क: हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों में दोनों धातुओं के दामों में भारी उतार-चढ़ाव हुआ है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का रिकॉर्ड हाई लेवल 1,32,294 रुपए प्रति 10 ग्राम था। लेकिन अब इसकी कीमत घटकर 1,22,300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ गई है। यानी सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 9,000 रुपए सस्ता हो चुका है।
हालांकि आज के कारोबार में सोने में हल्की तेजी दिखी और यह 1,23,712 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

एमसीएक्स पर चांदी का दाम पहले 1,70,415 रुपए प्रति किलो तक गया था, जो अब घटकर 1,45,900 रुपए प्रति किलो रह गया है। यानी रिकॉर्ड हाई से करीब 24,000 रुपए की गिरावट। फिलहाल चांदी 1,48,200 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है, यानी इसमें थोड़ी रिकवरी दिखी है।

इंडियन बुलियन ज्यूलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोना लगभग 3,000 रुपए गिरकर 1,23,827 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
23 कैरेट सोना: 1,23,331 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,13,000 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: 92,870 रुपए प्रति 10 ग्राम
वहीं चांदी में एक दिन में 9,000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और अब इसकी कीमत 1,51,200 रुपए प्रति किलो है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई कारण हैं:
मुनाफावसूली:
लगातार कई महीनों तक सोने-चांदी में तेजी रही, इसलिए अब निवेशक मुनाफा निकालने के लिए बेच रहे हैं।
अमेरिका-चीन तनाव कम होना:
दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव घटने से निवेशक अब सोने-चांदी जैसे “सुरक्षित निवेश” में कम रुचि दिखा रहे हैं।
डॉलर मजबूत होना:
अमेरिकी डॉलर की मजबूती से सोने की कीमतें दबाव में आती हैं, क्योंकि डॉलर महंगा होने पर अन्य मुद्राओं में सोना महंगा पड़ता है।
त्योहारी मांग घटनी:
धनतेरस और दिवाली के बाद घरेलू बाजार में सोने की मांग धीमी हो गई है, जिससे कीमतों पर असर पड़ा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...