Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीतापुर में नशेड़ी युवक ने परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतरा, बाद में खुद को भी गोली से उड़ाया

May 11, 2024

सीतापुर में नशेड़ी युवक ने परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतरा, बाद में खुद को भी गोली से उड़ाया

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। नशेड़ी युवक ने अपनी मां-पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याओं के बाद खुद को भी गोली मार ली। युवक ने शनिवार तड़के वारदात को अंजाम दिया। घटना सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ, इंस्पेक्टर सहित तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नशे करने को लेकर हुआ था विवाद
रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। परिवार के लोग उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे। इसकी को लेकर रात में विवाद हुआ था। इसके बाद शनिवार तड़के यह घटना हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें