Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking: सीजफायर के बाद जालंधर में हालात हुए सामान्य, DC Himanshu Aggarwal ने जारी किए नए आदेश

India-Pakistan Ceasefire : भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और सीजफायर के बाद जालंधर जिला प्रशासन की ओर से स्थिति को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने कहा है कि “जालंधर में सब कुछ सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।” उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की और कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जालंधर में डरने की कोई बात नहीं है, लेकिन सावधानी और जिम्मेदारी जरूरी है।

डीसी के नए आदेशों के मुख्य बिंदु:

1. स्थिति सामान्य: जालंधर में जनजीवन सामान्य है। सभी सरकारी और निजी गतिविधियां पहले की तरह जारी रह सकती हैं।

2. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: डीसी ने बताया कि सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

3. ड्रोन और पटाखों पर पाबंदी: आदेश में साफ कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति ड्रोन नहीं उड़ा सकता और पटाखे फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जब तक प्रशासन की ओर से अलग सूचना न दी जाए।

4. फेक न्यूज पर सख्त कार्रवाई: सोशल मीडिया पर अफवाह या असत्यापित संदेश फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

5. जनता से अपील: डीसी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अफवाहों से बचें, शांति बनाए रखें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Exit mobile version