Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttarkashi flash floods: धराली में अब तक 190 लोगों को बचाया गया, सीएम धामी ने लिया जमीनी हालात का जायजा

August 6, 2025

Uttarkashi flash floods: धराली में अब तक 190 लोगों को बचाया गया, सीएम धामी ने लिया जमीनी हालात का जायजा

नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तरकाशी जिले के धराली इलाके में बादल फटने और भूस्खलन के बाद अब तक करीब 190 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस त्रासदी में पांच लोगों की मौत हो गई है। एक शव बरामद किया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही घटना के पीड़ितों के लिए पूरी तरह से व्यवस्था करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया 

मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को खुद प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मिलकर हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आपदा से धराली इलाका बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, घरों और सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। सीएम धामी ने बताया कि सेना और प्रशासन की टीमों ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। घायलों को इलाज के लिए उत्तरकाशी लाया जा रहा है।

सड़कें बंद, बिजली-मोबाइल नेटवर्क जैसी सुविधाएं ठप 

उन्होंने बताया कि कई सड़कें भूस्खलन की वजह से बंद हो गई हैं, और इलाके में बिजली और मोबाइल नेटवर्क जैसी सुविधाएं ठप हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन सुविधाओं को फिर से चालू करने के लिए लगातार काम कर रही है। सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है, और केंद्र सरकार राज्य के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में पूरी मदद कर रही है।

हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया

मुख्यमंत्री ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (EOC) में आपदा प्रबंधन से जुड़ी बैठक की और हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से आपदा प्रभावित लोगों के साथ है और हर ज़रूरी मदद की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें