Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

CAF कैंप में जवान ने की फायरिंग…मच गया हड़कंप, 2 जवानों की हुई मौत, 2 घायल

September 18, 2024

CAF कैंप में जवान ने की फायरिंग…मच गया हड़कंप, 2 जवानों की हुई मौत, 2 घायल

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बुधवार सुबह केंद्रीय सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक आरक्षक ने अपने साथी आरक्षकों पर गोली चला दी, जिससे दो जवानों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। गोली चलाने वाले जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली लगने से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोलीबारी होता देख दूसरे जवान की सदमे से मौत हो गई। वहीं गोली लगने से गार्ड कमाण्डर घायल हो गया। साथ ही एक जवान के पीठ की तरफ गोली शरीर को छूते हुई पार हो गई जिससे उसे मामूली चोट आई हैं।

घायल जवानों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना मामला के सामरी थाना अंतर्गत भुताही कैंप का है। सीएएफ आरक्षक ने किस वजह से गोली चलाई इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने इस घटना की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि झारखंड से लगे सरहदी क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीएएफ का कैंप ग्राम भुताही में बनाया गया है। भुताही कैंप में सीएएफ की 11वीं बटालियन तैनात है। बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर इंसास सर्विस रायफल से अधाधुंध गोलियां चला दीं। गोली चलने की आवाज सुनकर भागकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय को पकड़कर किसी तरह काबू में किया। बताया गया हैं की गोली लगने से सीएएफ जवान रूपेश पटेल की मौके पर मौत हो गई।

वहीं 11 वीं कम्पनी के गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बटालियन के सिपाही संदीप पाण्डेय इस घटना से घबराकर बेहोश हो गए। दोनों को उपचार के लिए कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में संदीप पांडेय ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। घायल गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला को दोनों पैरों में गोली लगी है। जिन्हें घायल अवस्था में एम्बुलेंस के सहारे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया हैं।

साथ ही बटालियन के सिपाही राहुल बघेल को भी गोली शरीर को छूते हुवें हवा में चल गई जिससे उन्हें मामूली चोट आई हैं जो पूरी तरह स्वस्थ हैं। उक्त घटना की जानकारी लगते ही सामरी पुलिस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर जवानों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। पुलिस घटना की जांच शुरु कर दी है। वहीं दूसरी ओर इस घटना से पूरे कैंप में हड़कंप मच गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें