Site icon Dainik Savera Times

Punjab के इस बड़े पूर्व मंत्री के बेटे, पंजाब पुलिस कांस्टेबल और अन्य को Shimla Police ने ड्रग्स बेचने के आरोप में किया गिरफ्तार

शिमला: पूर्व शिअद मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे प्रकाश सिंह को एक लड़की समेत चार अन्य लोगों के साथ हिमाचल पुलिस ने शिमला में ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 42 ग्राम हेरोइन बरामद की है। ये सभी एक होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर उन पर छापा मारा और लंगाह के बेटे को ड्रग्स बेचते हुए पाया।

यह गिरफ्तारी बीती रात शिमला पुलिस की विशेष जांच टीम ने की। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश सिंह, अजय कुमार, अवनि, शुभम कौशल और बलजिंद्र शामिल हैं। मंत्री के बेटे के अलावा आरोपी अजय पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है। शिमला पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version