Site icon Dainik Savera Times

Raja Murder Case : पत्नी निकली मास्टरमाइंड… किलर्स नहीं मारते तो क्या था सोनम रघुवंशी का प्लान B ?

नेशनल डेस्क : राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। शुरुआत में यह यात्रा एक सामान्य रोमांटिक ट्रिप लग रही थी, लेकिन जल्दी ही यह ट्रिप एक भयावह हत्या की कहानी में बदल गई। राजा की रहस्यमयी मौत ने सबको चौंका दिया। हालांकि, अगर सोनम के प्लान A काम नहीं करता तो उसने प्लान B भी तैयार कर लिया था। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

हादसा नहीं, बल्कि पूरी तरह से साजिश

आपको बता दें कि शुरुआत में राजा की मौत को दुर्घटना या आत्महत्या बताया गया, लेकिन पुलिस ने जब गहराई से जांच की, तो कई ऐसे सुराग मिले जिन्होंने इसे एक सुनियोजित हत्या साबित कर दिया। शक की सुई सबसे पहले उसकी पत्नी सोनम की ओर गई।जांच के बाद सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए उसे पटना होते हुए मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग लाया गया। वहां 11 जून यानी आज को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और चार अन्य आरोपियों के साथ पूछताछ की जाएगी।

आधी रात की कॉल से मिला बड़ा सुराग

पुलिस को सोनम की लोकेशन तब मिली जब उसने गाजीपुर के नंदगंज इलाके के एक ढाबे से फोन किया। ढाबा मालिक के अनुसार, सोनम घबराई हुई थी और किसी को रोते हुए फोन कर रही थी। इसी फोन कॉल के बाद पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया और हिरासत में ले लिया। इस केस में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया – आकाश राजपूत, विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और राज कुशवाहा। पूछताछ में सभी ने कबूल किया कि उन्होंने राजा की हत्या की और उसका शव शिलॉन्ग के पास 150 फीट गहरी खाई में फेंक दिया। यह कबूलनामा केस की दिशा बदल देने वाला पल था।

मास्टरमाइंड कौन – सोनम या उसका प्रेमी?

पहले माना जा रहा था कि सोनम ही मुख्य साजिशकर्ता है, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि असली मास्टरमाइंड राज कुशवाहा था। वह सोनम के प्रेम में था और उसी ने योजना बनाकर बाकी लोगों को शामिल किया। सोनम ने इसमें पूरा सहयोग किया।

 ‘प्लान B’ भी तैयार था’ …

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, अगर दोस्त हत्या में असफल होते, तो सोनम खुद राजा को फोटो खींचने के बहाने खाई में धक्का देने वाली थी। वह पहले से तय कर चुकी थी कि अगर पकड़ में आती है, तो वह नेपाल भाग जाएगी।

कौन है राज कुशवाहा ?

राज कुशवाहा, सोनम के पिता के फर्नीचर शोरूम में अकाउंटेंट था। वह सोनम से प्रेम करता था। हालांकि राज की मां और बहन ने मीडिया से कहा कि राज और सोनम के बीच कोई प्रेम संबंध नहीं था और उनका रिश्ता केवल मालिक-नौकर जैसा था। राजा रघुवंशी की हत्या प्यार, धोखा और लालच की एक बेहद खतरनाक कहानी बन चुकी है। यह मामला एक बार फिर यह साबित करता है कि रिश्तों के पीछे छुपे सच कितने खतरनाक हो सकते हैं। पुलिस की जांच अभी भी जारी है और पूरे देश की नजरें इस केस की अगली अपडेट पर टिकी हैं।

Exit mobile version