Sambhal Mandir : उत्तर प्रदेश । उत्तर प्रदेश का संभल जिला इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में प्रशासन को यहां एक मंदिर मिला हैं जो पिछले 46 सालों से बंद पड़ा था, अब फिर से खुल चुका है। मंदिर में पूजा भी शुरू हो गई है। इस मंदिर के पास एक कुआं भी मिला है, और अब प्रशासन ने उस कुएं की खुदाई शुरू कर दी है। इसमें भगवान शिव, पार्वती और गणेश जी की मूर्तियां मिली थीं। अब प्रशासन दूसरे कुएं की खुदाई कर रहा है, जिससे इलाके में हलचल मच गई है। यह मूर्तियां इलाके के इतिहास को उजागर करती हैं और इस खोज ने एक बार फिर से संभल को सुर्खियों में ला दिया है।
22 और कुएं बंद किए गए
जांच में यह भी सामने आया है कि इलाके में 22 और कुएं हैं जिन्हें पहले बंद कर दिया गया था। वहीं आज दूसरें कुएं की भी खुदाई की जा रही है। प्रशासन ने इन कुओं की खुदाई करने का निर्णय लिया है ताकि इस इलाके के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का पता चल सके।
सपा सांसद जियाउर्रहमान का बड़ा बयान
इस मामले को लेकर सपा सांसद जियाउर्रहमान ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद यह मामला और भी गर्मा गया है। उन्होंने कहा कि संभल ने हमेशा मोहब्बत का संदेश दिया है। उनके अनुसार, अगर मुस्लिम समुदाय चाहे तो 46 दिन में मंदिर को बदल सकता था, लेकिन यहां के मुसलमानों ने यह साबित किया कि वे किसी मंदिर पर कब्जा नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा कि संभल के मुस्लिम मोहल्लों में बने मंदिर हमेशा सुरक्षित रहते हैं।
मंदिर के पास मिला दूसरा कुआं
मंदिर के पास एक और कुआं मिला है, जिसकी खुदाई का काम अब शुरू हो गया है। प्रशासन की जांच में यह भी सामने आया कि इलाके में 22 और कुएं हैं जिन्हें पहले बंद कर दिया गया था। प्रशासन इन कुओं की खुदाई करने की योजना बना रहा है ताकि इस इलाके के इतिहास और संस्कृति को और अधिक समझा जा सके।
अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज
संभल में अतिक्रमण हटाने का अभियान भी जोरों पर है। शिव मंदिर के पास स्थित अवैध निर्माणों को गिराया जा रहा है। खास बात यह है कि परिक्रमा पथ तीन ओर से खुला है, लेकिन एक ओर से अतिक्रमण कर लिया गया था। अब प्रशासन की नोटिस के बाद मकान मालिक खुद अपने अवैध निर्माण को हटा रहे हैं।
श्रद्धालुओं की भीड़

