
Manipur Violence : इम्फाल। मणिपुर के पुलिस महानिदेशक और राज्य के सुरक्षा सलाहकार को पद से हटाने की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए राजभवन की ओर कूच करने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प होने पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार को आंसू गैस के गोले दागे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोमवार से ख्वारमबंद महिला बाजार में डेरा डाले सैकड़ों छात्र बी टी रोड के जरिये राजभवन की ओर बढऩे करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें कांग्रेस भवन के पास रोक दिया।
मणिपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक विरोध रैली निकाली और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला भी फूंका। मणिपुर सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर इम्फाल पूर्व और इम्फाल पश्चिम जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है और थौबल में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 (2) के तहत निषेधाज्ञ लागू की है।
सोमवार को जारी दो अलग-अलग आदेशों में इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम के जिलाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक कर्फ्यू में ढील के पिछले आदेश को हटा लिया है तथा दोनों जिलों में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया।
अब जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति के कारण दी गई छूट आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया. हालांकि, आदेशों में कहा गया है कि स्वास्थ्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग, नगरपालिका अधिकारी, बिजली, पेट्रोल पंप, अदालतों के कामकाज, हवाई यात्रियों की आवाजाही और मीडिया कर्मियों जैसी आवश्यक सेवाओं से संबंधित व्यक्तियों की आवाजाही को कर्फ्यू से छूट दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...