Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब की खुशहाली में प्रवासियों का बड़ा योगदान, NRIs के मसले निपटाने को स्थापित होंगी विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट

December 26, 2022

पंजाब की खुशहाली में प्रवासियों का बड़ा योगदान, NRIs के मसले निपटाने को स्थापित होंगी विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट

मोगा: प्रवासी पंजाबियों का पंजाब की खुशहाली में विशेष योगदान है। रंगले पंजाब की सही अर्थों में कल्पना प्रवासी पंजाबियों के सहयोग के बिना नहीं की जा सकती। यह प्रगटावा पंजाब के प्रवासी भारतीय मामले मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा आज मोगा स्थित ISF कॉलेज में करवाए गए ‘‘NRI पंजाबियों के साथ मिलनी’’ कार्यक्रम के दौरान NRI पंजाबियों को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबियों की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मामलों से जुड़ी सभी समस्याओं का निश्चित समय में निपटारा करने के लिए पंजाब सरकार विशेष पॉलिसी तैयार कर रही है।

NRI पंजाबियों की समस्याओं को सुनने के लिए और उसके हल के लिए पंजाब सरकार हर साल दिसंबर और अप्रैल के महीनों में दो बार NRI मिलनियाँ आयोजित करेगी। पंजाब सरकार दुनिया भर के देशों में बसने वाले पंजाबियों को यह न्योता देती है कि पंजाब आपका है, आप पंजाब आओ, पंजाब सरकार आपकी ज़मीनों की रक्षा, आपके जान-माल की रक्षा और आपके कारोबार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।आज के समारोह में जि़ला मोगा, जि़ला फाजिल्का, जि़ला फिऱोज़पुर, जि़ला बठिंडा, जि़ला मानसा, जि़ला फरीदकोट और जि़ला मुक्तसर साहिब से सम्बन्धित प्रवासी पंजाबियों द्वारा शिरकत की गई।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा आयोजित इस विशेष प्रयास का जि़क्र करते हुए मंत्री कुलदीप धालीवाल ने बताया कि सरकार ने फ़ैसला लिया है कि प्रवासी पंजाबियों को सरकारी कार्यालयों, सचिवालयों में मंत्रियों के कार्यालयों में परेशान ना होना पड़े, इसलिए सरकार ने फ़ैसला लिया है कि सरकार ख़ुद प्रवासी पंजाबियों के जिलों में जाकर उनके मसले हल करेगी, जिसके अंतर्गत जि़ला जालंधर, जि़ला साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर एवं जि़ला लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम के बाद जि़ला मोगा में प्रवासी पंजाबियों के साथ मिलनी का समारोह करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार यह अच्छी तरह से जानती है कि प्रवासियों के मुख्य मसले उनकी ज़मीन-जायदादों, कारोबार और पारिवारिक झगड़े हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में कॉन्ट्रैक्ट विवाह का ट्रेंड सामने आया है, ऐसे मामलों में आईलैट्स पास लडक़ी के साथ कॉन्ट्रैक्ट विवाह करके लडक़े वाले उसे बाहर भेजते हैं, लेकिन बाद में लडक़ी के बाहर जाने पर उनका आपसी झगड़ा हो जाता है और लडक़ी लडक़े को विदेश ले जाने से मना कर देती है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने समूह प्रवासी पंजाबियों से अपील की कि कोई भी प्रवासी पंजाबी जो विदेश में बैठा है और उसका पंजाब से संबंधित कोई भी मामला पेंडिंग है तो यह ज़रूरी नहीं कि वह निजी रूप से पंजाब आकर हमारे समक्ष पेश होकर अपने मसले के समाधान के लिए फ़रियाद करें। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबी गाँवों में रहने वाले अपने सगे-संबंधियों के द्वारा अपने आवेदनपत्र हमारे सामने पेश कर सकते हैं और सरकार निश्चित समय में उनके मसलों का निपटारा करेगी।

प्रवासी मामलों संबंधी मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा एन.आर.आईज़ के मामलों के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्टों की स्थापना जल्द से जल्द किए जाने की कोशिश की जाएगी, जिससे प्रवासी पंजाबियों के मामले कम से कम समय में निपटाए जा सकें, जिससे उनका समय और पैसा बच सके। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबियों के जि़ला स्तर पर मसलों की सुनवाई के लिए पंजाब सरकार द्वारा नोडल अफ़सर नियुक्त किए जा रहे हैं, जो केवल एन.आर.आई. पंजाबियों की शिकायतों आदि का समय पर उचित ढंग से निपटारा सुनिश्चित बनाएंगे।

NRI पंजाबियों के साथ मिलनी के दौरान अलग-अलग जिलों से आए प्रवासी पंजाबियों की सुविधा के लिए जि़ला वार काउन्टर स्थापित किए गए थे, जहाँ सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उनके मसले सुनकर हल की प्रक्रिया को अमल में ला रहे थे। इस दौरान 120 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें