Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी के घर में आया स्पेशल नन्हा मेहमान, नाम रखा ‘दीपज्योति’, ये वीडियो देख आप भी हो जाएंगे खुश

September 14, 2024

PM मोदी के घर में आया स्पेशल नन्हा मेहमान, नाम रखा ‘दीपज्योति’, ये वीडियो देख आप भी हो जाएंगे खुश

PM MODI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि उनके आवास में एक नन्हा मेहमान आया है। गौ माता ने बच्चे को जन्म दिया है। पीएम मोदी को उसका नामकरण ‘दीपज्योति’ किया है। पीएम मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिसर में नए सदस्या का शुभ आगमन हुआ है। प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया वीडियो
वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी गाय के बच्चे को दुलराते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह उसका तिलक करते हैं और फूलों का हार पहनाते हैं। इसके बाद अपनी गोद में उठाकर बगीचे में टहलाते हुए नजर आते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें