स्पेशल खबरः श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन कान्हा के रंग में रंगा

मथुराः मथुरा-वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज मनाया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में आज मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा का जन्म होगा। इस मौके पर गली-गली हरे कृष्णा हरे कृष्णा से गूंज रही है। देश-विदेश से जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है। श्री कृष्ण लल्ला के.

मथुराः मथुरा-वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज मनाया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में आज मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा का जन्म होगा। इस मौके पर गली-गली हरे कृष्णा हरे कृष्णा से गूंज रही है। देश-विदेश से जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है। श्री कृष्ण लल्ला के स्वागत के लिए मथुरा-वृंदावन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर पर मुख्य आयोजन शुरू हो गए हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन कान्हा के रंग में रंग गया है। हर ओर उत्साह, उमंग और भक्ति का माहौल है। राधा दामोदर मंदिर में 251 किलो पंचामृत से अभिषेक किया गया। वृंदावन के शाह जी मंदिर में 101 किलो पंचामृत से अभिषेक किया गया। गुरुवार तड़के श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित भगवत भवन में कार्यक्रमों की शुरुआत मंगला आरती के साथ की गई। इसके बाद सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली गई। वहीं वृंदावन के राधा रमण मंदिर में भगवान कृष्ण का सवा मन यानी 50 किलो दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक किया गया

कान्हा के जन्मदिन पर ब्रज के मंदिरों को दुल्हन-सा सजाया है। प्रेम मंदिर, बांके बिहारी, रंगनाथ, द्वारकाधीश, राधा रमण, इस्कॉन समेत 25 मंदिर रोशनी से जगमगा रहे हैं। जन्मभूमि स्थित गर्भगृह में कारागार की तरह सजावट की गई है। जन्माष्टमी पर 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के मथुरा आने की संभावना है। राधा दामोदर मंदिर में अभिषेक किया गया। मान्यता है कि यहां की 4 परिक्रमा करने से गोवर्धन की एक परिक्रमा का फल मिलता है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि से शोभायात्रा निकाली गई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से शोभायात्रा निकाली गई। वृंदावन के राधा रमण मंदिर में भगवान कृष्ण का 50 किलो दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक किया गया। द्वारिकाधीश मंदिर में सुबह ठाकुर जी का दूध से अभिषेक किया गया। इधर, मथुरा में चौराहों पर जगह-जगह सजावट की गई है। ऐसी ही एक झलक मटके की सजावट की दिखी।

कामधेनु गाय के दूध से अभिषेक होगा
आज रात 12 बजे भगवान का प्राकट्य के साथ महाअभिषेक होगा। चांदी की कामधेनु गाय के दूध से अभिषेक होगा। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ढोल-नगाड़े, झांझ, मजीरा, मृदंग और हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। अभिषेक के बाद भगवान की महाआरती होगी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत मंगला आरती से हुई। श्री कृष्ण जन्म स्थान पर भागवत भवन स्थित जुगल सरकार राधा कृष्ण की मंगला आरती की गई। दिव्य शहनाई और नगाड़ों के समुधुर ध्वनि के साथ भगवान की मंगला आरती की गई। इसके बाद भगवान के चरणों में प्रातः 10 बजे पुष्प अर्पित किए गए। भगवान के तुलसी दल से पुष्पर्चन, मंगलचर्न वेद मंत्रों के मध्य किया गया।

जन्म स्थान से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस बार भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। मंदिर के मुख्य द्वार से शुरू होकर यह शोभायात्रा पोतरा कुंड, महाविद्या कॉलोनी, गोविंद नगर थाना, रूपम सिनेमा, डीग गेट होते हुए मुख्य द्वार के लिए बढ़ रही है। इस शोभायात्रा में 250 कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। शोभायात्रा में 20 से ज्यादा झांकी शामिल हैं।

इस्कॉन समेत 25 मंदिर रोशनी से जगमगा रहे
वृंदावन के प्रेम मंदिर, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, रंगनाथ मंदिर मथुरा के द्वारकाधीश, राधामदन, इस्कॉन समेत 25 मंदिर रोशनी से जगमगा रहे हैं।

वृंदावन में प्रकट होंगे नंदलाल
भगवान राधा कृष्ण की लीला भूमि वृंदावन के मंदिरों में अभिषेक हुआ। यहां के राधा रमण, राधा दामोदर और शाह बिहारी जी मंदिर में सुबह 10 बजे से अभिषेक शुरू हुआ। मान्यता है कि भगवान का जन्म मथुरा में हुआ। जबकि वृंदावन में वह प्रकट हुए थे। इसीलिए यहां भगवान का अभिषेक दिन में किया जाता है।

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी बंदियों की बनाई पोशाक पहनेंगे
पूर्व संध्या पर श्री कृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और अन्य पदाधिकारी ढोल-नगाड़े के साथ ठाकुर जी को पहनाए जाने वाली खास पोशाक को अपने सिर पर टोकरी रखकर लेकर भागवत भवन पहुंचे। इस यात्रा कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी। पूरा मंदिर प्रांगण कान्हा के जयकारों से गूंज उठा।

- विज्ञापन -

Latest News