Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेल मंत्रालय का भारतीय कुश्ती महासंघ पर बड़ा एक्शन, गलत फैसले पर संजय सिंह की रद्द की गई मान्यता

December 24, 2023

खेल मंत्रालय का भारतीय कुश्ती महासंघ पर बड़ा एक्शन, गलत फैसले पर संजय सिंह की रद्द की गई मान्यता

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) में पिछले कई दिनों से जो बवाल चल रहा है। हाल ही में भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें संजय सिंह अध्यक्ष चुने गए थे। लेकिन, अब भारत सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ को सस्पेंड कर दिया। साथ ही WFI अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द कर दी गई है। सरकार का कहना है कि ये चुनाव नियमों के खिलाफ हैं और पुरानी बॉडी के प्रभाव में दिखाई पड़ते हैं।

खेल मंत्रालय ने यह बड़ा फैसला ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक के सन्यास लेने और बजरंग पुनिया का पद्मश्री वापस सम्मान वापस लेने के बाद उठाया है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द करते हुए संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी है। वहीं खेल मंत्रालय के एक्शन पर बजरंग पूनिया ने कहा कि मुझे अभी तक इसके बारे में जानकारी नहीं है। अगर ये फैसला लिया गया है तो बिलकुल ठीक लिाय गया है। जो हमारी बहन बेटियों के साथ हो रहा है। ऐसे लोगों का सभी फेडरेशन से सफाया होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें