तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मच गई। रैली में भगदड़ से बच्चों समेत 33 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग जख़्मी है जिन्हे अस्पताल ले जाया गया है। आपको बतादें कि यह सारी भीड़ साउथ सुपरस्टार विजय को देखने के लिए उमड़ी थी। जानकारी के मुताबिक़ मृतकों में छह बच्चे, नौ पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं।
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय ने नामक्कल में यह रैली आयोजित की थी। तमिलनाडु के करूर हॉस्पिटल में हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। बताया जाता है कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर हालात बिगड़ने लगे। इस घटना के बाद, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का बयान आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए करूर अस्पताल से आई खबरों को चिंताजनक बताया। वहीं, पीएम मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है।
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी करूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब तक भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 58 लोगों को भर्ती कराया गया है। भगदड़ की घटना के बाद सीएम ने तुरंत पूछताछ की और जिला कलेक्टर, एसपी और मुझे अस्पताल पहुंचने का आदेश दिया।
ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर CM YOGI ने महिलाओं और बेटियों के नाम लिखा संदेश
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
The unfortunate incident during a political rally in Karur, Tamil Nadu, is deeply saddening. My thoughts are with the families who have lost their loved ones. Wishing strength to them in this difficult time. Praying for a swift recovery to all those injured.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2025

