Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की सभा में मची भगदड़, बिना भाषण दिए कार्यक्रम स्थल से दोनों नेता हुए रवाना

May 19, 2024

प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की सभा में मची भगदड़, बिना भाषण दिए कार्यक्रम स्थल से दोनों नेता हुए रवाना

प्रयागराज। फूलपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य के समर्थन में आयोजित एक संयुक्त रैली के दौरान मंच पर भारी अव्यवस्था की वजह से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिना भाषण दिए ही कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग बैरिकेड तोड़कर मंच पर चढ़ गए जिससे मंच पर जगह ही नहीं बची। उन्होंने कहा कि फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में पड़िला महादेव में आयोजित इस रैली में अखिलेश यादव और राहुल गांधी दोनों मौजूद थे, लेकिन दोनों ने ही सभा को संबोधित नहीं किया।

इस वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि अब दोनों नेता यमुनापार के मुंगारी में संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। ‘इंडिया’ गठबंधन ने इलाहाबाद सीट कांग्रेस को दी है जहां से उज्‍जवल रमण सिंह प्रत्याशी हैं। वहीं फूलपुर सीट से समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य को मैदान में उतारा है। ‘इंडिया’ गठबंधन की रविवार को दो रैलियां प्रस्तावित थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें