Site icon Dainik Savera Times

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या, पिता ने एक के बाद एक 3 गोलियां मारीं

नेशनल डेस्क: गुरुग्राम के सेक्टर 57 से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां 25 वर्षीय स्टेट लेवल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है, जब राधिका अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थी।

आपसी विवाद के बाद चली गोलियां 

पुलिस के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर परिवार में आपसी विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आकर राधिका के पिता ने एक के बाद एक तीन गोलियां उसकी तरफ दाग दीं। गोलियों का शिकार होने के बाद राधिका को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं पाई और उसकी मौत हो गई।

टैलेंटेड टेनिस खिलाड़ी थीं राधिका

 राधिका यादव एक टैलेंटेड टेनिस खिलाड़ी थीं और उन्होंने राज्य स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में पदक भी जीते थे। इस घटना ने उनके परिवार और इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

आरोपी पिता गिरफ्तार, रिवॉल्वर बरामद 

वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस रिवॉल्वर को भी बरामद कर लिया है जिससे हत्या की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस भयानक अपराध की वजह क्या थी।

Exit mobile version