बिजनेस डेस्क : हफ्ते के दूसरे दिन यानी आज मंगलवार को शेयर बाजार ने तेजी के साथ शुरुआत की। BSE सेंसेक्स आज 118.75 अंक चढ़कर 81,492.50 पर खुला, जबकि NSE निफ्टी 116.6 अंकों की बढ़त के साथ 24,786.30 पर खुला। वहीं कल यानी सोमवार को बाजार ने कमजोर शुरुआत की थी। सेंसेक्स 236.59 अंकों की गिरावट के साथ 81,214.42 और निफ्टी 81 अंकों की गिरावट के साथ 24,669.70 पर खुला था।
सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर हरे निशान में
आज सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले। 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में और 1 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।
NIFTY 50 के 44 शेयरों में तेजी
आज NIFTY 50 में से 44 कंपनियों के शेयर तेजी में रहे, जबकि 6 शेयरों में गिरावट देखी गई।
सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर
-Eternal Share: +1.33%
–टाइटन: +1.20%
–एचसीएल टेक: +1.11%
–महिंद्रा एंड महिंद्रा: +0.98%
–टाटा स्टील: +0.91%
–टेक महिंद्रा: +0.87%
-TATA मोटर्स: +0.82%
–एशियन पेंट्स: +0.76%
–रिलायंस इंडस्ट्रीज: +0.68%
–सनफार्मा, इंफोसिस, पावरग्रिड: +0.65% के करीब
सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर
-L&T: -0.63% (सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट)
-ADANI पोर्ट्स: -0.44%
-BAJAJ फाइनेंस: -0.18%
-AXIS बैंक: -0.06%
-ICICI बैंक: -0.05%
-हिंदुस्तान यूनिलीवर: बिना बदलाव
ग्रीन ज़ोन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 10 शेयर
लार्जकैप में…
-Eternal Share
-Tata Steel
-Mahindra & Mahindra
मिडकैप में:
-Bharti Hexacom: +3.20%
-Castrol India: +3.10%
-Firstcry: +2.90%
-Paytm: +2.70%
-Mazagon Dock: +2.50%
स्मॉलकैप में:
-Kopran: +8%
-KIOCL: +6.70%
शेयर बाजार ने आज सकारात्मक शुरुआत की है। अधिकांश कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है, जिससे निवेशकों के लिए आज का दिन फिलहाल फायदेमंद नजर आ रहा है। आने वाले समय में बाजार की चाल वैश्विक संकेतों, चुनाव परिणामों और आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी।

