Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Iran ने बंद किया Strait of Hormuz तो भारत समेत पूरी दुनिया में मचेगी खलबली… जानिए क्या है इसकी खासियत

June 23, 2025

Iran ने बंद किया Strait of Hormuz तो भारत समेत पूरी दुनिया में मचेगी खलबली… जानिए क्या है इसकी खासियत

Strait of Hormuz ; इंटरनेशनल डेस्क : मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच चुका है। रविवार को अमेरिका की ईरान पर बमबारी के बाद ईरान ने इजरायल पर जबरदस्त मिसाइल हमला किया। इस जवाबी कार्रवाई में ईरान ने अपनी आधुनिक “खैबर” मिसाइल का इस्तेमाल किया। इसके तुरंत बाद, इजरायल ने भी पलटवार करते हुए ईरान के एक प्रमुख मिसाइल डिपो पर हमला किया। इस बार इजरायल ने ईरान की खतरनाक “खोर्रमशहर-4” मिसाइल के डिपो को निशाना बनाया। अब जंग में अमेरिका के खुलकर शामिल हो जाने के बाद हालात और अधिक विस्फोटक हो गए हैं। इसी बीच अब ईरान अब तक का सबसे बड़ा चाल चलने जा रहा है। ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने फैसला लिया है। इसके साथ ही ईरान के संसद ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

अमेरिका का ईरान पर हमला …

आपको बता दें कि अमेरिका ने रविवार को ईरान की तीन परमाणु साइट्स पर हमला किया था। इसके बाद ईरान ने पूरी दुनिया को अपनी प्रतिक्रिया दिखाई और अब वह अपनी सबसे अहम रणनीतिक चाल चलने जा रहा है – होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने का फैसला। ईरानी संसद ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और अब इसे अंतिम निर्णय के लिए सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के पास भेजा गया है।

Strait of Hormuz : क्यों है इतना महत्वपूर्ण?

Strait of Hormuz एक बेहद संकरा समुद्री रास्ता है जो ईरान और ओमान के बीच स्थित है। यह जलमार्ग फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है और यही रास्ता दुनिया भर के लिए तेल और गैस की सप्लाई का सबसे बड़ा जरिया है।

-दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग 20% हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है।

-हर महीने करीब 3000 से ज्यादा जहाज इस जलडमरूमध्य से निकलते हैं।

-अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई देशों की ऊर्जा जरूरतें इस रास्ते पर निर्भर हैं।

अगर ईरान इस रास्ते को बंद कर देता है, तो इससे तेल की कीमतों में भारी उछाल आएगा और पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था अस्थिर हो सकती है।

भारत पर क्या होगा असर ?

भारत उन देशों में शामिल है जो Strait of Hormuz पर बहुत अधिक निर्भर हैं। भारत रोजाना 5 मिलियन बैरल तेल की खपत करता है। इसमें से 5 मिलियन बैरल तेल इसी होर्मुज रास्ते से आता है। यह रास्ता भारत को खाड़ी देशों से जोड़ता है, जहां से देश का एक बड़ा हिस्सा पेट्रोलियम उत्पादों का आयात करता है। अगर यह जलमार्ग बंद होता है, तो भारत में भी तेल महंगा होगा, मुद्रास्फीति (महंगाई) बढ़ेगी और आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।

इजरायल का बड़ा पलटवार 

ईरान द्वारा खैबर मिसाइल से इजरायल पर हमला करने के बाद इजरायल ने भी ज़ोरदार जवाब दिया। इजरायली सेना ने ईरान के यज़्द इलाके में स्थित खोर्रमशहर-4 मिसाइल डिपो को निशाना बनाया। यह हमला 2200 किलोमीटर दूर से किया गया, जो इजरायली एयरफोर्स की क्षमता को दिखाता है। हमला दिनदहाड़े किया गया और इससे ईरान के ‘इमाम हुसैन’ मिसाइल हेडक्वार्टर में भारी धमाका हुआ। इस हमले के बाद यज़्द शहर में धुएं के गुबार और अफरा-तफरी देखी गई। इजरायली सेना ने इसका वीडियो जारी किया और बताया कि यह रणनीतिक तौर पर बहुत सफल हमला था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जो हमला किया वह सटीक और प्रभावी था। उन्होंने दावा किया कि इससे ईरान की परमाणु क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रंप ने अमेरिकी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि सेना ने “बेहतरीन प्रदर्शन” किया है और यह दुनिया को दिखाने के लिए काफी है कि अमेरिका कमजोर नहीं है।

बढ़ता तनाव, अनिश्चित भविष्य

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रही यह जंग अब एक वैश्विक संकट में बदलती जा रही है। एक तरफ ईरान परमाणु ठिकानों पर हमलों का बदला ले रहा है, तो दूसरी ओर इजरायल उसकी सैन्य ताकत को कमजोर करने में जुटा है। अमेरिका की सीधे लड़ाई में कूदने से अब यह सिर्फ क्षेत्रीय विवाद नहीं रहा, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और तेल आपूर्ति पर पड़ने वाला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें