Site icon Dainik Savera Times

भूकंप के तेज झटकों से हिली अर्जेंटीना और चिली की धरती, रिक्टर स्केल पर 7.4 रही तीव्रता

Earthquake in Jammu & Kashmir

Earthquake in Jammu & Kashmir

इंटरनेशनल डेस्क: शुक्रवार को दक्षिण अमेरिकी देशों अर्जेंटीना और चिली के समुद्री तटों के पास तेज भूकंप के झटके महसूस हुए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई। यह भूकंप समुद्र के अंदर आया, जिसके कारण आसपास के इलाकों में भी कंपन महसूस किया गया।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र चिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी तटीय इलाके के पास समुद्र में था। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

भूकंप के बाद सुनामी का खतरा 
भूकंप के बाद, समुद्र में उठने वाली लहरों के कारण सुनामी का खतरा उत्पन्न हो गया था, जिसके बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। लेकिन कुछ समय बाद इस चेतावनी को हटा लिया गया। फिर भी, लोग एहतियातन ऊंचे इलाकों की ओर जाने लगे।

किन शहरों में महसूस हुए भूकंप के झटके 
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चिली के पुंटा एरेनास और अर्जेंटीना के रियो गालेगोस शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। चिली और अर्जेंटीना का यह क्षेत्र ‘रिंग ऑफ फायर’ (आग का घेरा) के नाम से जाना जाता है, जो पृथ्वी के ऐसे स्थानों में से है जहां टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं और यहां भूकंप की घटनाएं आम हैं।

Exit mobile version