इंटरनेशनल डेस्क: तुर्किए के पश्चिमी इलाके में बुधवार को जोरदार भूकंप आया। यूरोपीय भूकंप केंद्र के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। भूकंप के झटके देश की राजधानी इस्तांबुल तक महसूस किए गए। इन झटकों के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
सतर्क रहें, दिशा-निर्देशों का पालन करें
स्थानीय लोगों ने बताया कि झटके काफी तेज थे, जिससे लोग डर कर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने या किसी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है। सरकार ने लोगों से कहा है कि वे सतर्क रहें और आपातकालीन सेवाओं द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि कोई अनहोनी न हो।
2023 भूकंप में गई थी 53,000 लोगों की मौत
इससे पहले 6 फरवरी 2023 को तुर्किए में एक बहुत बड़ा भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 7.8 थी। उसी दिन कुछ घंटों बाद दूसरा भूकंप भी आया था। इन दोनों भूकंपों ने देश के दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों को बुरी तरह से तबाह कर दिया था। उस भयंकर हादसे में 53,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और लाखों इमारतें पूरी या आंशिक रूप से टूट गई थीं। पड़ोसी देश सीरिया के उत्तरी हिस्सों में भी इसका असर हुआ था, जहां करीब 6,000 लोग मारे गए थे। अब एक बार फिर भूकंप आने से लोग डरे हुए हैं, लेकिन प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...