Site icon Dainik Savera Times

धुंध पर जोरदार सियासत: दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने के लिए मंत्री गोपाल राय ने PM मोदी को लिखा पत्र

Delhi Air Polution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को चिट्ठी लिखी है। इसमें आर्टिफिशियल रेन कराने की मांग की गई है। लिखी चिट्टी में कहा कि दिल्ली में प्रदूषण गंभीर स्थिति में है। इसलिए राजधानी में कृत्रिम वर्षा कराने की जरूरत है।

जानकारी के मुताबिक, गोपाल राय ने कहा कि हम दिल्ली में स्मॉग कवर को हटाने के तरीके पर कई विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि इस धुंध की चादर को हटाने और लोगों को राहत देने के लिए कृत्रिम बारिश का समय आ गया है। इसलिए मैं केंद्रीय पर्यावरण भूपेन्द्र यादव को पत्र लिखकर आपातकालीन बैठक बुलाने का अनुरोध कर रहा हूं।

दिल्ली सरकार, आईआईटी-कानपुर के विशेषज्ञ, जिन्होंने कृत्रिम बारिश पर शोध किया है और सभी संबंधित विभागों को कृत्रिम बारिश के लिए तुरंत कदम उठाने के लिए बैठक में बुलाया जाना चाहिए।

Exit mobile version