Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

समृद्ध और विकसित भारत के लिए काम करें छात्र : Droupadi Murmu

February 28, 2024

समृद्ध और विकसित भारत के लिए काम करें छात्र : Droupadi Murmu

रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को छात्रों से समृद्ध और विकसित भारत के लिए काम करने का आग्रह किया। वह रांची में केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के तीसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, कि ‘भारत दुनिया का सबसे युवा देश है जहां 55 प्रतिशत आबादी 25 साल की उम्र से कम है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने जा रही है। जैसा कि आप जानते हैं कि हमने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है, इसलिए, छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है। हमें इसी के अनुसार अवसर का लाभ उठाना चाहिए।’’ द्रौपदी मुर्मू ने छात्रों से यह संकल्प लेने का आग्रह किया कि वे जिस भी क्षेत्र में काम करें, विकसित भारत के लिए काम करें।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन भी दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। छात्रों को बधाई देते हुए सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार छात्रों को अनुसंधान और नवाचार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, कि ‘सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए भी काम कर रही है।’’ राधाकृष्णन ने कहा कि छात्रों की जिम्मेदारी न केवल अपना करियर बनाना है बल्कि समाज की बेहतरी में योगदान देना भी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें